पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: क्या ममता बनर्जी को खुलेआम मिल रही जान से मारने की धमकी! TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी पारा हाई है। हाल ही में चुनाव में डराने-धमकाने पर आईपीएस अजय पाल शर्मा ने टीएमसी नेता को चेतावनी दी थी। इसके बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच वार पलटवार का सिलसिला जा रही है। बीजेपी नेता अजय आलोक की एक पोस्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लंबा पोस्ट किया है।
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, संदीप पाठक के घर की दीवार पर लिखा 'गद्दार', लगाए ये आरोप
एक्स पर टीएमसी ने आईपीएस का पोस्ट किया वीडियो
सोशल मीडिया एक्स पर टीएमसी ने मंगलवार को लिखा था, "बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टूनों के बाद BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने पर उतर आई है।"
टीएमसी ने आगे लिखा, "बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी, जिसका अर्थ है कि अगर तुमने हमें डराने की कोशिश की, तो तुम्हें गोली मार दी जाएगी, दीदी। तीन बार की चुनी गईं मुख्यमंत्री के लिए यही है बीजेपी का प्रस्ताव।"
पोस्ट में आगे कहा गया कि यही है बीजेपी का बंगाल के लिए परिवर्तन का सपना। वे उत्तर प्रदेश और बिहार की सड़कों पर विकसित अपनी गोली मारो और ठोक दो संस्कृति को बंगाल में स्थापित करना चाहते हैं। इसके बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री को टैग कर लिखा गया कि इस धमकी भरे माहौल को शीर्ष स्तर से मंजूरी मिली है खुद पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यों से।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश ओबीसी छात्रों के लिए 10,000 रुपए की मासिक छात्रवृत्ति, गांधी मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ीं
इन शब्दों को बंगाल भूलेगा नहीं - टीएमसी
पोस्ट में आगे कहा गया कि अगर दीदी के बारे में वे इस तरह बात करते हैं, तो यह सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि ये भगवा गुंडे बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर क्या कहर बरपाएंगे। पोस्ट में कहा गया कि इन शब्दों को बंगाल भूलेगा नहीं। बंगाल माफ नहीं करता। इस अपमान का जवाब वोटों से दिया जाएगा। 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा।
तृणमूल कांग्रेस के इस पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए लिखा, "आप लोगों को हिंदी समझ नहीं आती? पीड़ित होने का नाटक मत करो, गोली चलाकर भाग जाना आपकी संस्कृति है, हमारी नहीं। अपने गुंडों से लोगों को डराने की कोशिश मत करो। बंगाल और भारत के लोगों के लिए सूरज पूरब से उगता है और आप सब बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं।"
Created On :   29 April 2026 2:59 AM IST









