पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: TMC सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा दावा, 27 लाख वोट काटे गए, जनता ले रही है बदला

डिजिटल डेस्क ,कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान चल रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में जुबानी जंग भी अपने चरम पर पहुंच गई है। बीजेपी ने बुआ भतीजे पर निशाना साधा, भाजपा ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बंद होने का वक्त बताया है। TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा ने वोटर्स की पोलिंग बूथ पर उमड़ती भीड़ को प्रतिशोध का नाम दिया है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने मतदान किया, उसके बाद कहा जय हिंद। जॉय बांग्ला।
यह भी पढ़े -TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में डाला वोट, बीजेपी के क्लीन स्वीप दावों पर किया पलटवार
आखिरी चरण में 142 सीटों पर हो रहे वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ है। लंबी- लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। टीएमसी चौथी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं बीजेपी पहली बार बंगाल में कमल खिलाने का सपना देख रही है, बीजेपी ने इसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा नादिया के करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल में मतदान करनी पहुंची। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वोटिंग के बाद महुआ ने मीडिया से कहा, “यह मतदान लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। साजिश के तहत 27 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे हैं। यही वजह है कि जिनका नाम बच गया है, वे 100 फीसदी की दर से वोट डालने निकल रहे हैं।
यह भी पढ़े -बंगाल चुनाव रूपा गांगुली ने कहा- 'टीएमसी का खेल नहीं चलेगा', स्वपन दासगुप्ता ने जताई हिंसा-मुक्त चुनाव की उम्मीद
टीएमसी नेता महुआ ने कहा कि पिछले 5 महीनों से जनता के साथ जो मजाक किया गया है, लोग उसका ‘प्रतिशोध’ (Revenge) लेने के लिए वोट डाल रहे हैं। उनके अनुसार, पहले चरण में जो काम शुरू हुआ था, वह आज दूसरे चरण में मुकम्मल हो जाएगा।
Created On :   29 April 2026 9:38 AM IST












