पश्चिम बंगाल समाचार: विधानसभा चुनाव में कुछ अलग ही कर रहा EC, TMC नेताओं का चुनाव आयोग से हटा भरोसा

विधानसभा चुनाव में कुछ अलग ही कर रहा EC, TMC नेताओं का चुनाव आयोग से हटा भरोसा
AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति की। ऐसा दूसरे प्रदेशों में नहीं होता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने चुनाव आयोग और राज्य में चुनावी प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर कोई फायदा नहीं क्योंकि आज सुबह-सुबह उत्तर कलकत्ता के 7 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट ट्रंक आए लेकिन राजनीतिक दल का कोई प्रतिनिधि नहीं था और उसे उस कमरे में रखा गया जहाँ CCTV नहीं है, इसपर जब हमने पूछताछ की तो पता चला कि कुछ देर में CCTV लगेगी यानि जब उस कमरे को खोला जाए तब तक राजनीतिक दलों के एजेंट को होना चाहिए। हम इंतजार कर रहे हैं, अभी तक कैमरा नहीं लगा है। पारदर्शिता होनी चाहिए, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी कमियां दिख रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात को मान्यता नहीं दी।

AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने मीडिया से कहा TMC शीर्ष कोर्ट गई थी लेकिन उन्हें टॉप कोर्ट से कोई खास राहत नहीं मिली। शिकायत यह है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति करे। ऐसा दूसरे प्रदेशों में नहीं होता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने आगे कहा एक बात स्पष्ट है कि इलेक्शन कमीशन पश्चिम बंगाल में कुछ अलग ही कर रही है, यह हमने चुनाव के दौरान भी देखा और अब मतगणना के दौरान भी। इसलिए TMC को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। हम 4 तारीख का इंतजार करते हैं। हम यही चाहते हैं कि चुनाव आयुक्त स्वतंत्र तरीके से मतगणना कराएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर TMC सांसद सौगत राय ने कहा कुछ सीटों पर फिर से वोटिंग होती है इसमें कुछ नया नहीं है। हमारा शक है कि मतगणना केंद्रों के अंदर स्ट्रॉन्ग रूम के पास बाहर के लोग, बीजेपी के लोग आ जाते हैं। हम चाहते हैं कि हर तरफ नियमों का पालन किया जाए लेकिन वह नहीं हो रहा है।

Created On :   2 May 2026 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story