West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट के बंगाल चुनाव के फैसले पर BJP ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा - TMC जब भी कोर्ट गई, उसे...

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, वैसे-वैसे तृणमूल कांग्रेस पार्टी का समर्थन और मनोबल कम होता चला गया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव बिना हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, तो तृणमूल कांग्रेस बेचैन हो गई। उनका अनुसार, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद पार्टी का संतुलन भी बिगड़ता दिखा और अब वे चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े -केरल में चुनावी नतीजों से पहले विजयन कैबिनेट की आखिरी बैठक, राहत फैसलों के साथ कार्यकाल का समापन
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाती है, लेकिन हर बार उन्हें राहत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल को केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, जबकि राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा जताया जाता है। आईपैक से जुड़े छापेमारी के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छापे के दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं, जिससे यह सवाल उठता है कि उन्हें अपने ही सिस्टम पर भरोसा नहीं है।
यह भी पढ़े -परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल, स्थानीय लोगों की सुरक्षाबलों से तीखी बहस, TMC पर धमकाने का आरोप
जनता का ममता बनर्जी से विश्वास हुआ कम - सुधांशु त्रिवेदी
इतना ही नहीं, सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है कि जनता का ममता बनर्जी पर विश्वास कम हो गया है। ऐसे में ममता बनर्जी डर और हिंसा के दम पर सत्ता में बरकरार रहना चाहती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस की संवैधानिक संस्ताओं में आस्था नहीं दिखती। इससे राजनीतिक और नैतिक सवाल खड़े होते हैं। मालूम हो कि, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में वोटिंग हुई थी। 4 मई को नतीजे जारी होंगे।
Created On :   2 May 2026 4:32 PM IST












