Saugata Roy On SC Decision: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीएमसी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'सभी को शामिल किया जाना...'

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीएमसी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- सभी को शामिल किया जाना...
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के फैसले पर टीएमसी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुानव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी का कहना है कि उनकी याचिका का मकसद सिर्फ और सिर्फ निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। लेकिन कोर्ट की तरफ से उनकी दलील पर सहमति नहीं आई है।

क्या बोले सौगत रॉय?

सौगत रॉय ने अपने बयान में कहा है कि हमारी याचिका सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ इस बात को लेकर थी कि सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ही काउंटिंग के लिए क्यों नियुक्त किया गया है। और राज्य सरकार के कर्मचारियों को क्यों नहीं रखा जा रहा है। हमारे वकील ने कहा है कि निष्पक्ष नतीजों के लिए सभी को शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस पर सहमति नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़े -टीएमसी की गुंडागर्दी के कारण पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर हो रही री-पोलिंग केशव प्रसाद मौर्य

चुनाव आयोग के बाद कोर्ट का नहीं आया आदेश

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में कोई अलग आदेश देने से इनकार कर दिया गया है। कोर्ट का कहना है कि वे सिर्फ चुनाव आयोग की वकील के उस बयान को दोहराती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 13 अप्रैल के सर्कुलर को लागू किया जाएगा। वहीं, चुनाव आयोग ने कोर्ट को भरोसा भी दिलाया था कि उसके सर्कुलर के तहत केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारी मिलकर वोट काउंटिंग की प्रोसेस में शामिल होंगे।

टीएमसी की याचिका पर हाई कोर्ट ने क्या लिया फैसला?

बता दें, तृणमूल कांग्रेस ने कोलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उनकी अपील को खारिज कर दिया गया था। इस याचिका में पश्चिम बंगाल विधानसभा की चुनाव की मतगणना में सिर्फ केंद्र सरकार और पीएसयू कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाए जाने को चुनौती दी गई थी।

Created On :   2 May 2026 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story