बरगी डैम हादसे में MP सरकार का बड़ा एक्शन: पायलट समेत तीन बर्खास्त, एक कर्मचारी सस्पेंड, बारिश से प्रभावित रेस्क्यू अभियान, जानें कब होगा शुरू?

पायलट समेत तीन बर्खास्त, एक कर्मचारी सस्पेंड, बारिश से प्रभावित रेस्क्यू अभियान, जानें कब होगा शुरू?
मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में मोहन यादव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की बर्खास्त और एक कर्माचारी को सस्पेंड कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में मोहन यादव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की बर्खास्त और एक कर्माचारी को सस्पेंड कर दिया है। जिसे निलंबित किया गया है वह होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी का मैनेजर सुनील मरावी है। उस पर यह कार्रवाई लापरवाही बरतने के आरोप में की गई हैं। वहीं, रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय में अटैच कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी।

तेज बारिश बनी रेस्क्यू ऑपरेशन में रूकावट

इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव मिले हैं। इनके अलावा तीन बच्चों समेत 4 लोग लापता होने की खबर मिली है। इनका शुक्रवार देर शाम तक पता नहीं चला पाया है। वहीं, तेज बारीश होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, जिसे शनिवार सुबह 5 बजे, फिर से शुरू किया जाएगा और लापता लोगों की सर्चिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि इस मामले में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिकट को लेकर बड़ी लापरवाही

गौरतलब है कि जबलपुर में नर्मदा नदी पर बनाए गए बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटकों से भरा एक क्रूज पानी में डूब गया था। जिस पर लगभग 47 लोग सवार थे। लेकिन इस घटना के बाद खुलासा हुआ है कि इन पर्यटकों में सिर्फ 29 का ही टिकट कटी थी। यह घटना किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुई थीं। जिस समय क्रूज पानी में डूबा था, उस वक्त हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इस घटना को लेकर बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू टीम SDRF ने कई लोगों को बचाया था, लेकिन काफी अंधेरा और खराब मौसम की वजह से अभियान प्रभावित हुआ।

Created On :   2 May 2026 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story