Jabalpur Cruise Accident: PM मोदी ने क्रूज हादसे पर जताया दुख, की घायलों के जल्द ठीक होने की कामना, मुआवजे का भी ऐलान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जबलपुर क्रूज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके अलावा उन्होंने सहायता राशि का भी ऐलान किया है। बता दें कि, गुरुवार को बरगी डैम में आंधी के चलते एक क्रूज डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, करीब 15 अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -बंगाल में हो गया बड़ा खेला..प्रचंड बहुमत के साथ बन रही बीजेपी सरकार, टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में TMC को मिल रहीं महज इतनी सीटें
The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those…
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026
यह भी पढ़े -TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में डाला वोट, बीजेपी के क्लीन स्वीप दावों पर किया पलटवार
पीएम ने जताया दुश
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
सहायता राशि का ऐलान
PMNRF की ओर से, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मृतकों के परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि इस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Created On :   1 May 2026 2:29 PM IST













