Jabalpur News: बरगी डैम से बाहर निकाला गया क्रूज, अब तक 9 लोगों के शव बरामद, 22 का रेस्क्यू, 15 से ज्यादा की खोज अब भी जारी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम (Bargi Dam) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज आंधी की वजह से अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज को डैम से बाहर निकाल लिया गया है। अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी 15 से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।
#JabalpurBreaking: हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन#bargidam #Jabalpur #trending #Madhyapradesh pic.twitter.com/ELM02Y9WNY
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) April 30, 2026
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी के सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में SDRF टीम ने कई लोगों को बचाया। लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई। शुक्रवार सुबह से फिर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
2 और शव बरामद
राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि NDRF ने दो और शव बरामद किए हैं। कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बचाव अभियान समाप्त होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका।
#WATCH | Madhya Pradesh | Jabalpur Cruise Boat capsize | State Minister Rakesh Singh says, "NDRF has recovered two more bodies...The situation will be clear in some time...After the rescue operation concludes, it will be clear why people could not be saved even when they were… pic.twitter.com/hpaA1AiEPN
— ANI (@ANI) May 1, 2026
कुदरत का कहर और दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त जब क्रूज बीच पानी में था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते जहाज पानी में समाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और प्रशासन की टीम हरकत में आई, लेकिन तूफान इतना तेज था कि बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। राहत और बचाव कार्य की स्थिति प्रशासनिक अमला और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है।
मृतकों के परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि इस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Created On :   1 May 2026 8:49 AM IST












