Jabalpur News: मां ने सीने से लगाकर की अपने बच्चे की रक्षा, बरगी क्रूज हादसे की तस्वीर देखकर नहीं रुकेंगे आंसू!

मां ने सीने से लगाकर की अपने बच्चे की रक्षा, बरगी क्रूज हादसे की तस्वीर देखकर नहीं रुकेंगे आंसू!
जबलपुर क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख कर आप बेहद भावुक हो जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे से जुड़ी एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मां ने अपने बच्चे को सीने से लगाकर अंतिम समय तक उसकी रक्षा की। वहीं, एक अन्य वीडियो में रोते-बिलखते परिवार को देखा जा सकता है जिनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों के मन में एक ही आस है कि इस बार जिस व्यक्ति का रेस्क्यू हुआ हो वह उनके परिवार का कोई सदस्या हो। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों को खोजने में एंडी चोटी का जोर लगा रही है।



यह भी पढ़े -बंगाल में हो गया बड़ा खेला..प्रचंड बहुमत के साथ बन रही बीजेपी सरकार, टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में TMC को मिल रहीं महज इतनी सीटें

दुर्घटना का दर्दनाक मंजर

तलाशी अभियान के दौरान एक शव मिलने पर शोक-संतप्त परिवारों का सब्र टूट गया और वे फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं, वे अपने लापता परिजनों की बेसब्री से तलाश कर रहे हैं और उनका इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -क्या ममता बनर्जी को खुलेआम मिल रही जान से मारने की धमकी! TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

अब तक 9 शव बरामद

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम (Bargi Dam) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज आंधी की वजह से अचानक डूब गया। बता दें, अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी 15 से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त जब क्रूज बीच पानी में था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते जहाज पानी में समाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और प्रशासन की टीम हरकत में आई, लेकिन तूफान इतना तेज था कि बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। राहत और बचाव कार्य की स्थिति प्रशासनिक अमला और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है।

Created On :   1 May 2026 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story