Exit Poll: पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में किसकी आएगी सरकार? एग्जिट पोल के नतीजों के साथ जल्द साफ होगी तस्वीर

पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में किसकी आएगी सरकार? एग्जिट पोल के नतीजों के साथ जल्द साफ होगी तस्वीर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का मतदान जारी कर दिया गया है। और इसके खत्म होने के बाद ही शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल सामने आने लगेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 29 अप्रैल (बुधवार) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होने वाली है। इसके तुरंत बाद ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम के साथ बंद हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में ये आखिरी चरण काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके साथ ही पूरे चुनावी प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद ही एग्जिट पोल का प्रसारण शुरू हो जाएगा। पांच राज्यों में खत्म हुए चुनावों के बाद सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकने वाली हैं। इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियां आखिरी समय में मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रही हैं।

कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे?

देश के लोगों की नजरें अब एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, एग्जिट पोल के नतीजे 29 अप्रैल (बुधवार) को शाम 6:30 बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले इनको प्रसारित नहीं किया जा सकता है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 93.2 प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत, असम में 85.5 प्रतिशत वोटिंग, केरल में 75 से 78 प्रतिशत के बीच वोटिंग और पुडुचेरी में 89.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदश में हुई वोटिंग के नतीजे 4 मई को आएंगे।

क्या होता है एग्जिटल पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग वाले दिन जब वोटर्स वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो वहां पर अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग रहते हैं। वे वोटर्स से वोटिंग को लेकर कई सवाल करते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है और इस तरह से ही हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल किया जाता है। वोटिंग खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े जोड़े जाते हैं। इन आंकड़ों को ही एक साथ लाकर और उनके जवाबों के हिसाब से अनुमान लगाया जाता है कि पब्लिक किस सरकार की तरफ झुक रही है। साथ ही मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। ये वोटिंग खत्म होने के बाद ही प्रसारित किया जाता है।

Created On :   29 April 2026 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story