दिल्ली शराब घोटाला मामला: जस्टिस स्वर्णकांता ने जवाब देने के लिए दिया एक और मौका, केजरीवाल के बहिष्कार के बाद टली सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान नया मोड़ आया है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की तरफ से अदालत का बहिष्कार किया गया। इसके बीच भी कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कुछ जरूरी दस्तावेज और जवाब न मिलने के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। अदालत ने सभी पक्षों को एक और मौका दिया है और अगली तारीख तय कर दी है।
यह भी पढ़े -TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में डाला वोट, बीजेपी के क्लीन स्वीप दावों पर किया पलटवार
सुनवाई टली, रिकॉर्ड नहीं मिला
न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का पूरा रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है। इसी वजह से सुनवाई को आगे बढ़ाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, अगली सुनवाई सोमवार को दोपहर 2:30 बजे होगी। अदालत ने कहा कि पूरा रिकॉर्ड विशेष तरीके से मंगाया जाएगा। जब तक रिकॉर्ड नहीं आता, तब तक केस पर सही तरीके से चर्चा नहीं हो सकती।
यह भी पढ़े -दिल्ली विधानसभा में नारी शक्ति वंदन पर चर्चा, सत्तारूढ़ नेताओं ने विपक्षी पार्टियों में पर साधा निशाना, सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे BJP MLA
जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका
अदालत ने उन लोगों को एक और मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपना जवाब नहीं दिया। कहा गया कि शनिवार तक सभी जवाब जमा कर दिए जाएं। कोर्ट में तुषार मेहता और अन्य वकील मौजूद थे। अब सोमवार को दोपहर 2:30 बजे अगली सुनवाई होगी, जहां से केस आगे बढ़ेगा।
तीन लोगों ने लिया कोर्ट में पेश न होने का फैसला
हाल ही में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने कोर्ट में पेश होने इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस मामले में उनके सामने पेश नहीं होऊंगा और न ही कोई दलील पेश करूंगा।
निचली अदालत ने किया था केजरीवाल को बरी
मालूम हो कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी 2026 को अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसपर फिलहाल बहस चल रही है। लेकिन आज केजरीवाल ने कोर्ट में पेश न होने का बड़ा फैसला लिया है।।
Created On :   29 April 2026 4:58 PM IST













