West Bengal Election 2026: वोटिंग के बीच डेरेक ओ' ब्रायन ने PM मोदी को दिया चैलेंज? TMC के जीतने पर इस्तीफे की दे पेशकश

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाल रहे हैं। इस बीच सियासी दलों के नेताओं के बीच वार पलटवार भी जारी है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता डेरेक ओ,ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा था कि वे बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्दीवार हैं। इसलिए उन्हें बड़ी बड़ी बाते छोड़कर सीधी चुनौती लेने चाहिए। डेरेक ओ'ब्रयान ने आगे कहा कि अगर 4 मई को ममता बनर्जी और टीएमसी पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज करती है तो पीएम मोदी को अपने पद से इस्तीफा सौंपना होगा।
यह भी पढ़े -CM ममता बनर्जी ने किया मतदान, कैमरे में दिखाई स्याही लगी उंगली, CRPF पर ज्यादती के लगाए आरोप
टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रयान ने पीएम मोदी को चैलेंज
टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रयान ने सवलिया अंदाज में कहा, "क्या आपमें इतना दम है?” इस बयान के जरिए तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी माहौल में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है।"
यह भी पढ़े -राजस्थान में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, सीएम भजनलाल बोले- ये राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला यज्ञ
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग में भड़की हिंसा
बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई। इन घटनाओं की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई। अधिकारियों के मुताबिक, चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ समेत कई स्थानों से हिंसा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि नदिया जिले के चापड़ा में बूथ संख्या 53 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट पर "सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों" ने हमला किया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मुशर्रफ मीर के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार ने कहा कि यह घटना मतदान का अभ्यास (मॉक पोल) शुरू होने के बाद हुई। उन्होंने कहा, "तृणमूल समर्थकों ने भाजपा एजेंट को रोका और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।"
Created On :   29 April 2026 4:41 PM IST












