West Bengal Assembly Election 2026: CM ममता बनर्जी ने किया मतदान, कैमरे में दिखाई स्याही लगी उंगली, CRPF पर ज्यादती के लगाए आरोप

CM ममता बनर्जी ने किया मतदान, कैमरे में दिखाई स्याही लगी उंगली, CRPF पर ज्यादती के लगाए आरोप
प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। चुनावी माहौल के बीच राज्य की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मतदान कर दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली कैमरे में दिखाई।

CRPF पर ज्यादती का आरोप

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कल रात से ही उन्होंने ज्यादतियां शुरू कर दीं और हमारे बहुत से लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह अदालत की अवमानना ​​है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र पहले कभी नहीं देखाष तृणमूल जीत रही है। CRPF इस तरह से ज्यादती नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस मौजूद नहीं है। उन्होंने हर जगह कब्जा कर लिया है। उन्हें तो सीमा की सुरक्षा करनी चाहिए। ऐसा करने के बजाय, वे एक राजनीतिक पार्टी की सुरक्षा कर रहे हैं। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ये ज्यादतियां बहुत ही भयानक हैं।

पोस्टर हटाने का आरोप

सीएम ममदा बनर्जी ने आज सुबह बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से इतने सारे ऑब्जर्वर आए हैं। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही कर रहे हैं। जरा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो चाहें कर रहे हैं। वे आतंकवाद फैला रहे हैं।

'किस तरह की गंडागर्दी चल रही है'

सीएम बनर्जी ने यह भी कहा था कि देखिए, रात में हमारे कार्यकर्ता को कैसे पीटा गया। जरा इस ज़ुल्म को देखिए। यह किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से होती है। यह लोकतंत्र का उत्सव है। लेकिन इन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इनका इरादा बिल्कुल साफ है कि BJP जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग जान देने को तैयार हैं, लेकिन वे अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे।

Created On :   29 April 2026 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story