PM Modi in Varanasi: काशी में एमपी सरकार की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ने बढ़ाई शोभा, PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना के बाद किए दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वनाथ जी के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

पीएम मोदी ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया अवलोकन

पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में शोभायामान किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेंट की गई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। बता दें, वाराणसी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान वाराणसी के लोगों ने जगह-जगह पर पीएम मोदी का भव्य अंदाज में स्वागत किया।

मंदिर परिसर में डमरू वादन के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन

पीएम मोदी के काशी मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेदमंत्र गूंजे। कई पुजारी ने पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन किया। उनके हाथ में बड़े-बड़े डमरू हैं। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर के मुख्य द्वार से परिसर में प्रवेश किया। पीएम ने स्वागत करने वाले पुजारियों का विशेष आभार भी जताया।

Created On :   29 April 2026 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story