वाराणसी दौरे का दूसरा दिन: PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़े -भक्तिमय हुई शिव की नगरी बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 36,230 करोड़ रुपए के गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम आज दौरे के दूसरे दिन वह मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वाराणसी में पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत हुआ। पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंजे। कई पुजारी पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे हैं। उनके हाथ में बड़े-बड़े डमरू हैं। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर के मुख्य द्वार से परिसर में प्रवेश किया। पीएम ने स्वागत करने वाले पुजारियों का विशेष आभार भी जताया।
Created On :   29 April 2026 10:08 AM IST












