Petrol-Diesel Prices: क्या चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? वायरल खबर पर भारत सरकार ने बताया क्या होगा आगे?

क्या चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? वायरल खबर पर भारत सरकार ने बताया क्या होगा आगे?
अमेरिका और ईरान तनाव की चपेट में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आ गया है। इसके बाद से कई देशों में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। अब एक बार फिर भारत में प्राइज में वृद्धि के संकेत मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान तनाव की चपेट में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आ गया है। इसके बाद से कई देशों में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। अब एक बार फिर भारत में प्राइज में वृद्धि के संकेत मिले हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि देश के पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने वाली है। इन्हीं अटकलों को लेकर केंद्र सरकार का स्पष्टिकरण सामने आया है।

भारत सरकार ने क्या कहा?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का कहना है, "एलपीजी, पेट्रोल और डीजल देश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इसकी कीमतें नहीं बढ़ रही है इसलिए कृपया घबराएं नहीं। हमने कुछ जगहों पर लोगों को घबराकर पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करते देखा है। हम राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।"

अचानक पेट्रोल पंपों पर बड़ी भीड़

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में सोमवार (27 अप्रैल) को हजारों वाहन चालक पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते अचानक पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े थे। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी अधिकारियों और तेल विपणन कंपनियों (OMC) को इसकी आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसमें सरकार और कंपनी के अधिकारियों के तालमेल की बात कही गई थी।

तेल कंपनियों को नुकसान

सुजाता शर्मा ने बताया कि आपूर्ति को प्राथमिकता देने का काम किया जा रहा है, ताकि स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित हो और साथ ही किसी भी तरह की कमी न हो। इससे पहले उन्होंने कहा था कि तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 20 रूपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

LPG और PNG आपूर्ति सुनिश्चित

उनका मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल, एलपीजी और पाइप गैस (PNG) के आयात पर गंभीर असर पड़ा है। लेकिन भारत सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए अहम कदम उठा लिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू एलपीजी और पीएनजी ग्राहकों के लिए 100 फीसदी आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही कहा कि सीएनजी से चलने वाले वाहनों के लिए भी सप्लाई पूरी तरह से जारी है। हालांकि, कुछ हद तक कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बांधित हुई थी, लेकिन इसे भी करीब 70 प्रतिशत ठीक कर लिया गया है।

छोटे LPG सिलेंडर की दोगुनी सप्लाई

मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि दवा, स्टील, बीज और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का कार्य जारी है, ताकि कोई बड़ी समस्या बनाकर सामने नहीं आए। उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई लगभग दो गुनी कर दी है। इसका उपयोग लगभग प्रवासी मजदूर करते हैं।

Created On :   28 April 2026 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story