लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है।

मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है।

बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक ड्रिल किया गया। परीक्षण के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (तेल जैसा तरल) का उत्पादन हासिल हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है।

मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते वैश्विक विस्तार का मजबूत उदाहरण बताया है। साथ ही कहा गया कि यह खोज रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दिखाती है। भारत लगातार विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों में निवेश कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और यह सफलता उसी प्रयास का हिस्सा है।

मंत्रालय ने इस अहम उपलब्धि पर कंसोर्टियम को बधाई देते हुए भविष्य में इन संसाधनों के समुचित दोहन की आशा व्यक्त की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिपोस्ट किया है।

लीबिया में मिली यह नई खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 9:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story