अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत तक की गिरावट के साथ खुले

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत तक की गिरावट के साथ खुले
सोने और चांदी मंगलवार को गिरावट के साथ खुले, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक कम हो गया है।

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी मंगलवार को गिरावट के साथ खुले, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक कम हो गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,721 रुपए के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,51,700 रुपए पर खुला।

सुबह 9:50 यह 0.14 प्रतिशत या 207 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,514 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने 1,51,500 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,802 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,41,824 रुपए के मुकाबले 2,40,490 रुपए पर खुला। फिलहाल यह 0.59 प्रतिशत 1,424 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,400 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,218 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,41,250 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने और चांदी दोनों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.48 डॉलर प्रति औंस पर था।

बीते एक साल में डॉलर में सोना 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी 126 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच शांति की वार्ता फिलहाल बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अमेरिका को दिए प्रस्ताव में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार हो गया था और अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी हटने के बाद परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने को तैयार था, लेकिन अमेरिका का मानना है कि दोनों मुद्दों का हल एक साथ निकाला जाना चाहिए, अन्यथा उसका पक्ष कमजोर हो जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 10:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story