West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी हुई बंपर वोटिंग, ममता बनर्जी की सीट पर ही 85 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान भी रिकॉर्ड तोड़ बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे तक राज्य की 143 सीटों पर 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, राज्य के कुछ जिलो में भी सबसे ज्यादा मतदान होने की खबर मिली है। हालांकि, रिकॉर्ड वोटिंग होने के बीच हिंसा भी हुई है। कैनिंग पूर्वा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी असीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोटिंग के दौरान एक बूथ पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना की जानकारी चीफ इलेक्शन को दी गई तो उनके एजेंट मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में 6 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर मिली है।
यह भी पढ़े -बंगाल में 'नो रिस्क' मोड में EC! वोटिंग के बाद भी CAPF के जवान रहेंगे तैनात, इतनी कंपनियों को मिली जिम्मेदारी
ममता बनर्जी की सीट वोटिंग प्रतिशत
पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.99 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। जिलों की बात की जाए तो हुगली में 90 प्रतिशत, हावड़ा में 89.44%, कोलकाता नॉर्थ में 87.77% और कोलकाता साउथ में 86.11% मताधिकार का इस्तेमाल हुआ है। इनके अलावा, नादिया में 90.28%, नॉर्थ 24 परगना में 89.74%, पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 92.46% और साउथ 24 परगना में 89.57% मतदान डले हैं। वहीं, ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर की बात की जाएं तो यहां पर 85.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
पहले चरण के आंकड़े
इससे पहले राज्य में 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हुए। इस दौरान भी रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में कुल 92.88 प्रतिशत मतदान डले थे। इस दौरान मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्रों में भी सबसे ज्यादा वोटिंग देखने को मिली। जिसमें शीतलकुची में वोटिंग 97.53 प्रतिशत, मोथाबाड़ी में 95.05 प्रतिशत, भगवानगोला में 96.95 प्रतिशत, जंगीपुर में 95.72 प्रतिशत, चोपड़ा में 96.02 प्रतिशत और हेमताबाद में 96.40 प्रतिशत दर्ज है।
Created On :   29 April 2026 6:45 PM IST













