Ram Mandir Donation Theft: एसआईटी को मिली शिकायत, अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरी खतरे की गाज, जांच की हुई मांग

एसआईटी को मिली शिकायत, अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरी खतरे की गाज, जांच की हुई मांग
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के बीच एक बड़ी खबर आई है। एसआईटी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत मिली है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर जांच तेज हो गई है। एसआईटी इस मामले की लगातार जांच कर रही है। इसी बीच एसआईटी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ शिकायत मिली है। राम मंदिर निर्माण और स्वर्णालय निर्माण के नाम पर चंदा, सोना और चांदी संग्रह में कथित तौर पर कमियों को एसआईटी को शिकायत मिली है। शिकायत में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर अवैध संग्रह और पैसों को उपयोग अच्छी तरह से ना करने के आरोप लगे हैं।

पत्र में क्या दावा है?

पत्र में दावा किया गया है कि करोड़ों श्रद्धालुओं से सोना-चांदी और दान लेकर अधिकृत ट्रस्ट को नहीं दिया गया है। ये पत्र यूपी सरकार की तरफ से गठित एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत और अन्य सदस्यों के लिए लिखा गया है। जिसमें शिकायत करने वाले ने मामले में तुरंत के तुरंत जांच होने और कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

कैसे शुरू हुआ मामला?

इस विवाद की शुरुआत 7 जून को हुई थी, जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। इसके बाद 13 जून को विशेष जांच टीम बनाई गई। जांच टीम ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी। फिर 25 जून की रात मामला दर्ज किया गया और अगले ही दिन पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जांच जारी है और सभी की नजर आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Created On :   27 Jun 2026 4:16 PM IST

Tags

Next Story