- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन...
Bengal News: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 16 की मौत 17 घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम ढहने वाले हादसे में मरने वालों की संख्या16 पहुंच गई है। 17 लोग घायल बताए जा रहे है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। यह घटना दो दिन पहले 24 जून को हुई थी। अभी तक दो दर्जन के करीब लोगों को बचाया जा सका है। कुछ घायल अभी भी आईसीयू में भर्ती है।
यह भी पढ़े -रग्बी प्रीमियर लीग ग्रुप स्टेज मुकाबलों के आखिरी दिन हैदराबाद हीरोज प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर
हादसे के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी सुरक्षा व बचाव एजेंसी मलबा हटाने और उसके नीचे दबे लोगों की तलाश में लगी हुई है। सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, सेना और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से बचाव अभियान में जुटी हुई है। सेना ने इसके लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम भी लगाया है।
हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी प्रशासनिक टीम अब तक 5 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। हादसे की वजह निर्माण संबंधी तकनीकी खामी या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका लगाई जा रही है। मलबे के नीचे कोई भी व्यक्ति फंसा ना रह जाए, इसके लिए एनडीआरएफ की टीम गहनता से स्कैनिंग कर रही है। कई जगह भारी कंक्रीट और सीमेंट का मलबा जमा है।
Created On :   27 Jun 2026 11:56 AM IST








