Hyderabad Road: हैदराबाद में ट्रंप के नाम हुई सड़क, सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई खुशी

हैदराबाद में ट्रंप के नाम हुई सड़क, सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई खुशी
हैदराबाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। नानकरामगुडा में स्थित यूएस कॉन्सुलेट रोड का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रख दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्तों में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, इसी बीच तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक खास कदम उठाया गया है। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने ट्रूथ सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी दी है। बता दें, शहर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक सड़क का नाम रख दिया है। इस फैसले पर ट्रंप ने खुशी जाहिर करते हुए भारत का धन्यवाद किया है और उसको अपने लिए बहुत ही ज्यादा खास बताया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर सड़क के उद्घाटन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भारत में उनके नाम पर सड़क बनना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत में इस तरह का सम्मान मिला है। ट्रंप ने इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए भी एक अहम कदम बताया।

कहां बनाई गई है यह सड़क?

यह सड़क हैदराबाद के नानकरामगुडा इलाके में स्थित है। पहले इसे अमेरिकी वाणिज्य दूतावास रोड के नाम से जाना जाता था। यह इलाका कई बड़ी तकनीकी कंपनियों का केंद्र माना जाता है। यहां दुनिया की कई फेमस कंपनियों के ऑफिस हैं। और इस सड़क का नाम बदलने के पीछे मकसद हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान और भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों को नई पहचान देना बताया गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर 2025 में इस सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद 24 जून 2026 को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस मौके पर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।

अमेरिका ने भी बताया खास कदम

उद्घाटन समारोह में सर्जियो गोर ने कहा कि हैदराबाद भारत और अमेरिका की मजबूत होती साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है। उनके मुताबिक यह फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और आपसी भरोसे का प्रतीक है।

Created On :   27 Jun 2026 2:54 PM IST

Tags

Next Story