महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: TET परीक्षा पोस्टपोन होने से भड़के AIMIM चीफ ओवैसी, पेपर लीक होने पर BJP सरकार को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाली टीचर एलिजिजबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 परीक्षा स्थागित हो गई है। इस परीक्षा के टलने से एग्जाम लीक हो गया है। जिसके बाद देश की सियासत गरमा गई है। एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने परीक्षा के टलने पर सवाल उठाते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार को लताड़ा है।
यह भी पढ़े -'फ्लाइट पॉलिटिक्स' उद्धव ठाकरे ने प्लेन में सीएम फडणवीस के साथ 'हाई लेवल' बातचीत के दिए संकेत
ओवैसी ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना
ओवैसी ने कहा कि कितनी गड़बड़ है। बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार, जो भारतीय बंगाली मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर गलत तरीक से अरेस्ट करने में माहिर है, टीईटी पेपर लीक को रोकने में नाकाम रही है। इस पेपर लीक के लिए किसे जिम्मेदारी ठहराया जाएगा? उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है। इसकी वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई में पब्लिशिड न्यूज के मुताबिक, अधिकारियों ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीटी परीक्षा को टाल दिया गया है। ठाणे जिले के भिवंडी में हुई छापेमाररी में कुछ लोगों के पास असली प्रशन पत्र से मिलते जुलते कई सवाल पाए गए थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि परिषद पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े -पेपर लीक करने वाले लोग कोचिंग संस्थानों से जुड़े होते हैं, राष्ट्रीय स्तर पर हो कार्रवाईः संजय निरुपम
मामले की गंभीरता से जांच की उठाई मांग
उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता और गहन जांच होना है, इस वजह से 28 जून 2026 को होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है। इधर, ठाणे जिला प्रशासन ने कहा है कि यह मामला शनिवार तड़के सामने आया है। अब भिवंडी पुलिस ने परीक्षा पत्रों के बारे में अनधिकृत जानकारी रखने वाले लोगों के संबंध में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है।
Created On :   27 Jun 2026 5:55 PM IST












