Gulmarg LoC Blast: जम्मू-कश्मीर में LoC के पास जोरदार धमाका, गुलमर्ग इलाके दशहत का माहौल, एक व्यक्ति की मौत

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बड़ा विस्फोट होने की खबर मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका सुमली वाली ढोक इलाके में बने आशा पोस्ट के पास हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक पुरानी अनएक्सप्लोडेड आर्टिलरी शेल के फट जाने से ब्लास्ट हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना की टीम मौके के लिए निकल गई थी और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की हुई पहचान
इस घटना पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान जुबैर अहमद बिजाद के नाम पर हुई है। वो चंदोसा क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं, इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शेल में हादसा हुआ है, वह काफी पुराना है, जो शायद पिछले संघर्षों के दौरान बुलाया गया था। इसे किसी ने छुआ या हैंडल करने का प्रयास किया गया तो उसमें अचानक धमाका हो गया।
खतरों के बीच जीवन यापन
कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुराने गोला-बारूद की समस्या कोई नई नहीं है। इन खतरों के बीच एलओसी के पास रहने वाले गांवों के लोग हर रोज रहते हैं। ऐसे सामनों का चरवाहे, लकड़ी काटने वाले या घास काटने वाले लोग अक्सर करते रहते हैं। इसके लिए सेना की तरफ से समय-समय पर जारूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि आशा पोस्ट के आसपास का इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां बारिश और बर्फ पड़ने के मौसम में पुराने शेल बाहर दिखाई देने लगते हैं।
Created On :   27 Jun 2026 8:42 PM IST













