Earthquake News: कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, ऑफिस-घर छोड़कर भागे लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में शनिवार की शाम को लगभग 6 बजे 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र कालाफगान से लगभग 81 किमी दूर था। भूकंप धरती की सतह से करीब 215 किमी नीचे आया, इस वजह से ही इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए गए हैं।
कई देशों में महसूस हुआ असर
इस भूकंप का असर पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्सों, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान तक देखा गया। दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मी समेत कई जगहों में भी कुछ सेकेंड तक लोगों ने झटके महसूस किए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -हिमाचल प्रदेश राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद हर्ष महाजन का हालचाल जाना
जम्मू-कश्मीर में लोग घरों से बाहर निकले
जम्मू-कश्मीर में झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई लोग एहतियात के तौर पर खुली जगहों पर पहुंच गए। जानकारों का कहना है कि 6.2 तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली माना जाता है। हालांकि, जब भूकंप ज्यादा गहराई में आता है तो उसके झटके बड़े इलाके में महसूस होते हैं, लेकिन नुकसान की आशंका ज्यादा नहीं रहती है। हिंदूकुश इलाका पहले से ही भूकंप के लिए बहुत ही सेंसिटिव माना जाता है। साथ ही यहां पर अक्सर झटके महसूस होते रहते हैं।
यह भी पढ़े -'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' से आंका जाएगा देश पृथ्वी और मानवता के प्रति कितने जिम्मेदार विशेषज्ञ
चंबा में भी आया था 3.2 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 27 जून को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। सुबह 11:38 बजे आए इस भूकंप का केंद्र धरती की सतह से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे ही था। हालांकि, इस घटना में भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।
Created On :   27 Jun 2026 7:27 PM IST












