अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग अलग केस में पुलिस ने भारी तादाद में आरोपियों और उनसे ड्रग्स पकड़ी है।
यह भी पढ़े -भारत-अमेरिका संबंध पहले से ज्यादा मजबूत ट्रंप की टीम ने महत्वाकांक्षी एजेंडा किया तैयार (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
दिल्ली उत्तरी रेंज संयुक्त CP विजय सिंह ने न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए कहा रोहिणी ज़िले की टीम ने एक गैंग का पर्दाफ़ाश किया है; 10 लोगों को अरेस्ट किया है और 325 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है और अहम सुराग मिले हैं। आरोपी इन फोन को दो रास्तों से भारत से बाहर भेजते थे। एक दिल्ली से उत्तर प्रदेश और फिर नेपाल, दूसरा दिल्ली से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में और फिर बांग्लादेश। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा एक और मामले में, जो ड्रग्स से जुड़ा है, एक ही परिवार की तीन बहनें और एक भाई अभियुक्त है, उनके घर से प्रतिबंधित गोलियां और सिरिंज मिलीं। एक अलग केस में, भारी मात्रा में चरस और गांजा जब्त किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े -दिल्ली एयरपोर्ट पर बहु-एजेंसी आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का लिया गया जायजा
नॉर्थ-वेस्ट DCP आकांक्षा यादव ने एएनआई को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर, हमने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए हैं। पहले मामले में, जहांगीरपुरी का एक परिवार जहांगीरपुरी, भलस्वा डेयरी और महिंद्रा पार्क इलाकों में ड्रग्स बेच रहा था और खास तौर पर नाबालिगों को निशाना बना रहा था। छापेमारी के दौरान, हमने ₹7 लाख की ड्रग्स, ₹22 लाख नकद, ₹35 लाख के सोने के गहने और ₹7 लाख के चांदी के गहने बरामद किए, हमने पूरे परिवार को गिरफ़्तार कर लिया है और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
Created On :   27 Jun 2026 5:36 PM IST












