West Bengal Assembly Election 2026: 'ममता बनर्जी ही जीतेंगी', एग्जिट पोल से पहले ही टीएमसी का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण खत्म हो गया है। राजधानी कोलकाता के साथ 6 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ है। इसके बाद अब एग्जिट पोल प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले ही टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इस बार के चुनाव में भी ममता बनर्जी ही जीत हासिल करेंगी।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी की भाभी काजरी बनर्जी ने लगाया आरोप, 'अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे शुभेंदु अधिकारी'
क्या बोली शशि पांजा?
पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी कैंडीडेट शशि पांजा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की है। बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से शशि पांजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वोटिंग बहुत आसानी से हो रही है। वोटर्स में जोश नजर आ रहा था। मेरे असेंबली एरिया में, विपक्ष पार्टी के कैंडिडेट और उनके एजेंट यहां पर हंगामा कर रहे हैं, अलग-अलग बूथ पर जाकर ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे वोटिंग धीरे होने लगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग फ्री एंड फेयर इलेक्शन की बात करते हैं, वे खुद नहीं चाहते कि फ्री एंड फेयर इलेक्शन हों। वे चाहते हैं कि कुछ डिसरप्शन हो, हम इन सबसे दूर रहे हैं।
ममता बनर्जी की होगी जीत- शशि पांजा
शशि पांजा ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा है कि इस बार भी ममता बनर्जी जीतेंगी। लोगों का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है, उन्होंने काम किया है। वे बुलडोजर से बंगाल नहीं जीत सकते। हम पहले से कह रहे थे कि BJP नेताओं के भाषणों में जो कंट्रोल होना चाहिए, वह नहीं है। अगर आप फ्री एंड फेयर इलेक्शन चाहते हैं, तो उसी हिसाब से बयान भी दें। इतने सारे बाहरी लोग यहां क्या कर रहे हैं? BJP बाहरी लोगों को ला रही है, वे नहीं चाहते कि वोटिंग फेयर हो।
Created On :   29 April 2026 6:35 PM IST













