West Bengal Assembly Election 2026: स्ट्रांग रूम में बिताए घंटों, सीएम ममता ने बाहर आकर लगाए EVM से छेड़छाड़ के आरोप, भवानीपुर में भारी हंगामा

स्ट्रांग रूम में बिताए घंटों, सीएम ममता ने बाहर आकर लगाए EVM से छेड़छाड़ के आरोप, भवानीपुर में भारी हंगामा
कोलकाता में ममता बनर्जी ने स्ट्रांगरूम का दौरा कर ईवीएम गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गर्म है। राज्य की मुख्यमंत्री ममका बनर्जी (Mamata Banerjee) के एक स्ट्रांग रूम में तीन घंटे से ज्यादा समय बिताने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। आपको बता दें कि, यह वही जगह है जहां ईवीएम और मतपत्र रखे जाते हैं। बाहर आने के बाद सीएम ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने मशीनों से छेड़छाड़ की कोशिश की, तो वह चुप नहीं बैठेंगी। उनका कहना है कि चुनाव साफ और सही होना चाहिए। इस बीच उनकी पार्टी टीएमसी ने भी कुछ वीडियो दिखाए हैं जिनमें नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

ममता बनर्जी ने साफ कहा कि अगर कोई ईवीएम चुराने या गिनती में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो वह पूरी ताकत से विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि वह आखिरी दम तक लड़ेंगी। उनका कहना है कि चुनाव में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्ट्रांगरूम का दौरा और सवाल

उन्होंने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रांग रूम का दौरा किया। यहां भवानीपुर क्षेत्र की ईवीएम रखी गई हैं। ममता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्हें शक हुआ इसलिए वह खुद जांच करने पहुंचीं।

सुरक्षा बलों और प्रक्रिया पर आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें अंदर जाने से रोका गया। बाद में उम्मीदवार होने के अधिकार पर उन्हें जाने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के लोगों के साथ गलत व्यवहार हुआ और एकतरफा कार्रवाई की गई। टीएमसी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं।

बीजेपी का हंगामा

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं ने TMC के एक वाहन की आवाजाही रोक दी थी। उनमें से एक ने कहा था कि वाहन में कुछ है। ममता बनर्जी अपने वाहन में कुछ लाई हैं। वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

Created On :   1 May 2026 11:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story