Punjab Special Session: हंगामेदार होता जा रहा है पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र! BJP कांग्रेस के विरोध के बीच क्या भगवंत मान को मिलेगा विधायकों का 'विश्वास'

हंगामेदार होता जा रहा है पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र! BJP कांग्रेस के विरोध के बीच क्या भगवंत मान को मिलेगा विधायकों का विश्वास
पंजाब विधानसभा में आज यानी 1 मई से विशेष सत्र शुरू हो गया है। हालांकि, इससे पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायकों को व्हिप जारी किया है। इ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में आज यानी 1 मई से विशेष सत्र शुरू हो गया है। हालांकि, इससे पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायकों को व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहना पड़ेगा। मालूम हो कि, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बुलाया गया है। सांसदों के बागी होने के बाद पंजाब की आप सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।

पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र से बीजेपी-कांग्रेस की दूरी

उधर, पंजाब में मजदूरी बढ़ाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ मार्च करेंगे। जबकि, बीजेपी ने सत्र का बॉयकॉट किया है। ऐसे में एक मॉक विधानसभा पंजाब बीजेपी के सेक्टर 37 हेडक्वार्टर पर लगाई जाएगी।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, भगवंत सरकार राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के बगावत के बाद की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठा रही है। दरअसल, राघव चड्ढा ने दावा किया था कि आप के विधायक भी पार्टी छोड़ देंगे। इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी आलाकमान ने विधायकों से मशवरा करके कॉन्फिडेंस मोशन पास कराने की योजना बनाई है। इससे सरकार 6 महीने के लिए सुरक्षित हो जाएगी।

बीजेपी ने आप के विश्वास प्रस्ताव का किया विरोध

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी आप के विशेष सत्र से दूरी बना ली है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया कि विशेष सत्र के माध्यम से सरकार अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। इस वजह से बीजेपी के विधायक सत्र से किनारा कर रहे हैं।

Created On :   1 May 2026 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story