Pappu Yadav Statement: चुनावी परिणाम आने से पहले ही पप्पू यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे पूरा भरोसा है कि बंगाल में बीजेपी का...'

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद अब सभी दलों की नजरें चुनावी परिणाम पर टिकी हुई हैं। इसी बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष करना छोड़ देंगे।
क्या बोले पप्पू यादव?
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि हम मुझे पूरा भरोसा है कि बंगाल ने बीजेपी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। पप्पू यादव के बयान से ही सियासत गरमा गई है। साथ ही पक्ष-विपक्ष के बीच भी बयानबाजी का दौर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल भाजपा ने 77 बूथों पर की दोबारा मतदान की मांग, चुनाव आयोग जल्द ले सकता है फैसला
बीजेपी ने पहले ही कर दिया अपनी जीत का ऐलान
बिहार के बेगुसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है का सवाल ही नहीं है बल्कि बीजेपी की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा है कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को लटका दिया जाएगा। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगा दिया जाएगा।
बंगाल में हुई बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तो भारी मतदान हुआ ही था, साथ ही दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग देखने को मिली है। वोट्स में जबरदस्त उत्साह देखने को भी मिला है। चुनाव आयोग की तरफ से बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Created On :   30 April 2026 3:06 PM IST












