उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र: नारी शक्ति वंदन पर विधानसभा का विशेष सत्र, सीएम योगी ने विपक्ष की सपा,कांग्रेस और आप पार्टी पर साधा निशाना

नारी शक्ति वंदन पर विधानसभा का विशेष सत्र, सीएम योगी ने विपक्ष की सपा,कांग्रेस और आप पार्टी पर साधा निशाना
यूपी सीएम ने कहा आप सपा खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं, आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आज उत्तरप्रदेश में नारी शक्ति वंदन पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित हो रहा है। विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? आप(सपा) खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं, आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आप, कांग्रेस और INDIA गठबंधन आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके(सपा) महिला विरोधी आचरण का गवाह है।

Created On :   30 April 2026 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story