UP Assembly Special Session 2026: 'खुद के राज दूसरों के समझकर...' सीएम योगी के गिरगिट वाले बयान पर अखिलेश यादव का तीखा तंज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है, जिसके दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जमकर घेरा है। सीएम योगी ने विपक्ष पर महिला आरक्षण मुद्दे पर दो तरह के रवैये अपनाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि संसद में विरोध और सदन में समर्थन करके विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सपाइयों को देखकर गिरगिट को भी शर्म आ जाएगी। सीएम योगी के इस बयान के बाद से ही सियासी गवलियारों में हलचल मच गई है और सपा चीफ अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े -उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र, सरकार ने 70 साल की लीज पर जमीन को दी मंजूरी
क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीएम योगी का विधानसभा वाला वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि 'जब वो सामने आइना रखकर बात करते हैं, खुद के राज दूसरों के समझकर उगलते हैं।' इसके बाद उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि जो मुकदमे मुख्यमंत्री योगी जी ने अपने ऊपर से हटवाए थे, उनकी ही लिस्ट याद करके वो खुद पढ़ेंगे या हम किसी और से पढ़वा दें।
यह भी पढ़े -प्रगतिशील और दक्ष पुलिस बल का नेतृत्व करना सम्मान की बात शिवाधर रेड्डी
क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने विधानसभा में कहा है कि गिरगिट की तरह कैसे रंग बदलता है वो सपा का आचरण दिखा रहा है। जिनके अंदर जन्मजात महिला विरोध है, सपा जब भी सत्ता में रही है तब-तब महिला संबंधी अत्याचार ने क्रूरता की हदें ही पार की हैं। सब कोई जानता है कि देख सपाई बिटिया घबराई ये नारा ही बन गया था। उन्होंने आगे कहा कि गेस्ट हाउस कांड हो या अलग-अलग प्रकरण रहे हों, कांग्रेस और सपा के महिला विरोधी को हम पहले देख चुके हैं।
Created On :   30 April 2026 3:58 PM IST












