Jabalpur Cruise Accident: एमपी में क्रूज संचालन पर लगी रोक, क्रूज फिटनेस की भी होगी जांच, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बड़ा ऐलान

एमपी में क्रूज संचालन पर लगी रोक, क्रूज फिटनेस की भी होगी जांच, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बड़ा ऐलान
जबलपुर क्रूस हादसे के बाद सरकार काफी ज्यादा सख्त हो गई है। सभी क्रूज की फिटनेस जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही एमपी में क्रूस संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम हादसे के बाद सरकार काफी सख्त हो गई है। अब सभी संचालित क्रूस को रोक दिया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा है कि ये बहुत बड़ी घटना हुई है, बहुत ही ह्रदय विदारक घटना है। मैंने विभाग को जांच के आदेश दिए हैं अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। जितने क्रूज चल रहे हैं उनका पहले परीक्षण किया जाए, सेफ होने पर ही संचालन किया जाए।

अब तक 9 शव मिले

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम (Bargi Dam) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज आंधी की वजह से अचानक डूब गया। बता दें, अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी 15 से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त जब क्रूज बीच पानी में था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते जहाज पानी में समाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और प्रशासन की टीम हरकत में आई, लेकिन तूफान इतना तेज था कि बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। राहत और बचाव कार्य की स्थिति प्रशासनिक अमला और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है।

Created On :   1 May 2026 12:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story