मौसम अपडेट: देशभर के 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, जानें मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक कैसा रहने वाला है मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा था। लेकिन अब मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं पर तेज बारिश हो रही है तो कहीं पर अब भी गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौमस विभाग के मुताबिक, 1 मई को यूपी, बिहार के साथ करीब 11 राज्यों में आंधी-बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कई जगहों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है।
पहाड़ों पर कैसा रहने वाला है मौसम?
एक तरफ मैदानी इलाकों में बारिश और गर्मी का दौर जारी है। वहीं, दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 मई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों में तेज हवाएं और तेज बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आंधी और बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़े -'राजधर्म की कसौटी पर खरी उतरे सरकार, श्रमिकों के हित हों सुरक्षित', बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस पर मायावती का संदेश
किन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार, देश के 11 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। जिसमें बिहार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और नागालैंड के कई इलाके शामिल हैं। इस दौरान कई राज्यों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में कैसा है मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शाम बारिश होने से मौसम काफी सुहावना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 1 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने और ओले गिरने के आसार हैं। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े -यूपी में तूफान और भारी बारिश से दो दिनों में 24 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिया मदद का भरोसा
यूपी-बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?
मौसम विभाग की तरफ से 1 और 2 मई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती है। जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, कौशांबी, बांदा, नोएडा, गाजियाबाद, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, जालौन, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद और लखनऊ के साथ कई अन्य जिले शामिल हैं। वहीं, बिहार में एक-दो दिनों से बारिश हो रही है। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 1 मई को बिहार के 22 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
Created On :   1 May 2026 12:12 PM IST












