Gas Cylinder Price Hike: सिलेंडर के बढ़े दाम, बाहर का खाना होगा महंगा, होस्टल में रहने वालों की जेब पर भी बढ़ा भार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 मई (गुरुवार) से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है। सभी लोगों के लिए अब बाहर का खाना खाना बहुत ही ज्यादा महंगा हो जाएगा। इंटरनेशनल बाजार में बढ़ती हुई एनर्जी प्राइस और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह भारत में गैस के दामों में उछाल आया है। हालांकि, घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले डोमेस्टिक गैस सिलेंडर के प्राइस स्थिर हैं।
अचानक से महंगा हुआ सिलेंडर
मई महीने की शुरुआत होते ही सुबह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कंज्यूमर्स को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 993 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है।
2 हजार का सिलेंडर हुआ 3 हजार का
इंडियन ऑयल की तरफ से नई दरें जारी की गई हैं, उनके मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की भारी बढ़त देखने को मिली है। इसके बाद अब 2,078.50 रुपए का सिलेंडर 3071.50 का मिलेगा। ऐसे ही अन्य राज्यों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेसेज पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -यूपीआई लेनदेन की संख्या अप्रैल में 25 प्रतिशत बढ़कर 22 अरब के पार, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए से अधिक हुई
आम आदमी को अभी राहत
एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, तो दूसरी तरफ आम लोगों को अभी राहत है। 14.2 किलो वाले डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपए तक बढ़ाए गए थे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि देश के 33 करोड़ एलपीजी कंज्यूमर्स के लिए कीमतें वैसी ही रहेंगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया है।
यह भी पढ़े -पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा
लगातार तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी
बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ था। जिसके बाद से ही 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम तीसरी बार बढ़ाया गया है। सबसे पहले 1 मार्च को इसकी कीमत 114.50 रुपए तक बढ़ा दी गई थी। उसके बाद 1 अप्रैल को 195.50 रुपए तक कीमत बढ़ी थी और आज 1 मई को 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है।
Created On :   1 May 2026 1:25 PM IST












