मध्यप्रदेश समाचार: बरगी डैम में क्रूज हादसे से पहले के वीडियो वायरल, बिना लाइफ जैकेट के मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे है पर्यटक

क्रूज हादसे में किसी भी पर्यटक ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो , हादसे के दौरान लाइफ जैकेट को लेकर क्रंजू के अंदर मची अफरा -तफरी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे से पहले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, इन वीडियो में हादसे के पहले क्रूज में सवार लोग बिना लाइफ जैकेट के एन्जॉय करते नजर आ रहे है। वीडियो में तेज आंधी और हवाओं की वजह से पानी में उठती लहरें दिखाई दे रही है। क्रूज सवार यात्री सेल्फी व एक दूसरे का फोटो लेते हुए साफ दिखाई दे रहे है। क्रूज चालक भी बिना लाइफ जैकेट के नजर आ रहा है। क्रूज में बैठी माताओं की गोद में छोटे छोटे बच्चे बैठे हुए है, किसी मां के पास की कुर्सी में बच्चे बैठे और मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे है,लेकिन किसी भी पर्यटक ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। क्रूज को डगमगाते और डूबते देख, उसके अंदर अफरा तफरी मच गई, और पर्यटक लाइफ जैकेट ढूंढने लगे।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब क्रूज के भीतर डैम का पानी तेजी से भरने लगा और वह डूबने लगा,तभी क्रूज प्रबंधन सवारियों को लाइफ जैकेट बांट रहा है। इस वक्त पूरे क्रूज में अफरा-तफरी और खौफ का माहौल फैल गया। पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए क्रूज में इधर-उधर भागते रहे, क्रूज में बढ़ते जल लेवल को देखर सवार यात्री घबराकर एक-दूसरे को लाइफ जैकेट देने की कोशिश कर रहे थे।

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे के चंद मिनिट पहले के वायरल हो रहे वीडियो ने हादसे की परत दर परत पूरी सच्चाई खोल दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो ने हादसे में बरती की लापरवाही,उसकी भयावहता और अंतिम क्षण की दर्दनाक इमेज ने सबको झकझोंर दिया।

Created On :   2 May 2026 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story