सेल ब्रॉडकास्ट मैसेजिंग सिस्टम: बम फटने वाला है...सरकार ने भेजा अलर्ट तो ऐसे घबराए लोग, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर बने मीम्स देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी आज फोन चलाते-चलाते सायरन की आवाज सुन कर डर गए? अगर हां तो बता दें कि यह अलर्ट भारत में रहने वाले कई लोगों के पास आया है। दरअसल, यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से भेजा गया एक ट्रायल अलर्ट था। भारत ने स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा की शुरुआत की है। इसका मकसद नागरिकों को आपदा की तत्काल जानकारी देना है। वहीं, आज बस परीक्षण किया गया। नोटिफिकेशन आते ही फोन से तेज आवाज सुनाई दी जिसे सुन कर बहुत लोग घबरा गए। कुछ को लगा कि जैसे मिसाइलें आ रही हैं तो किसी ने सोचा कि बम तो नहीं है? सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तेजी से मजेदार मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए इन मीम्स पर एक नजर डालकर अपना मूड हलका करते हैं...
यह भी पढ़े -'घबराएं नहीं, ये सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट संदेश', देशभर में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
यहां देखें मजेदार मीम्स
अलर्ट न मिलने पर एक यूजर ने पोस्ट किया-
Government of India ka Extremely Severe Alert bhi nahi aaya #alert pic.twitter.com/1dJ6UvQ1yi
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) May 2, 2026
एक यूजर ने लिखा जब अलर्ट आया, तो मेरा फोन लगभग हाथ से छूट ही गया था।
Me almost dropped my phone when the alert came. pic.twitter.com/PnLiT2u39n
— 👑Che_ಕೃಷ್ಣ🇮🇳💛❤️ (@ChekrishnaCk) May 2, 2026
एक यूजर ने लिखा कि हॉरर फिल्म देख रहा था और अचानक से ये सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट आ गया।
Horror movie dekh raha tha aur achanak se ye Cell Broadcast alert aa gaya 😱🫨 pic.twitter.com/14O2LxChC3
— Atulya (@DesiMemesTweets) May 2, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा- यार मैं सो रहा था और अचानक मेरे फोन पर एक अलर्ट मैसेज आया। मुझे लगा कि मेरा फोन हैक हो गया है या कुछ और हो गया है; मैं तो बहुत डर गया था। यार, इसने तो सचमुच मेरी नींद खराब कर दी। क्या आप लोगों को भी यह अलर्ट मिला?
Bro I was sleeping and suddenly an alert message rang in my phone and I thought My phone got hacked or something I was so scared 😭Shit literally ruined my sleep smhDid y'all get the alert as well? pic.twitter.com/vaDodTLcm0— LT Sukuna🩸🔩| |Comeback Arc🔥🗣️ (@LowTierSukuna) May 2, 2026
एक यूजर ने तो लिखा कि भारत सरकार के इस नोटिफिकेशन अलर्ट ने तो मुझे लगभग हार्ट अटैक ही दे दिया।
This Indian Govt notification alert has almost given me heart attack 📳😭 pic.twitter.com/Wc7yIgUink
— HolyPun (@HolyPun) May 2, 2026
Me watching others getting emergency alert : #alert pic.twitter.com/mKSnnAHPT6
— 🅱🆄🅽🅽🆈🥳🚩 (@aakash_lakhia) May 2, 2026
एक यूजर ने पोस्ट किया-
Naku Alert Msg raledu enti⚠️Government of India lekkalo nenu lena 🚶🥲#Alert pic.twitter.com/vdgTpP5FF3— 𝐌𝐫. 𝐏𝐫𝐢𝐧𝐜𝐞 👑 (@Okkadu_2) May 2, 2026
एक यूजर को अलर्ट न मिलने पर उसने लिखा- सरकार ने सभी को अलर्ट भेजा है, लेकिन मुझे नहीं। सरकार ने मुझे नजरअंदाज कर दिया है, मुझे अकेला छोड़ दिया है।
The govt has sent an alert to everyone, but not me.The govt has ignored me, left me alone., 😞 #alert pic.twitter.com/o9kjwcL5HH— Hunter (@Hunter31800) May 2, 2026
Created On :   2 May 2026 2:53 PM IST













