UP Politics: क्या सपा ज्वाइन करने जा रहे BJP के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह? पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी

क्या सपा ज्वाइन करने जा रहे BJP के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह? पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसे लेकर अब बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

सपा में जाने के सवालों पर प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतीक भूषण ने पिता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में जाने की खबरों पर जवाब दिया है। मीडिया के इस सवाल पर कि क्या बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस पर प्रतीक भूषण ने हंसते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें नहीं बताया गया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि बृजभूषण शरण सिंह का ऐसा कोई प्लान नहीं।

इस दौरान प्रतीक भूषण ने नारी शक्ति अधिनियम पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भरोसा जताया है कि महिलाएं उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने पप्पू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उन्हें बड़ा नेता नहीं मानते और उनके विषय पर बातचीत करना नहीं चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने बृजभूषण शरण के सपा में आने पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के सपा में आने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व सांसद और गोंडा के नेता बृजभूषण शरण सिंह ही बेहतर बता सकते हैं कि राजनीतिक परिस्थितियां क्या बनती है।

बता दें, कुछ दिनों पहले सपा चीफ अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता से अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। इस राजनीतिक घटनाक्रम की पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तारीफ की थी। उन्होंने अखिलेश यादव का बड़प्पन बताया था। मालूम हो कि, बीते काफी समय से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी की नीतियों की निंदा कर चुके हैं।

Created On :   2 May 2026 3:25 PM IST

Tags

Next Story