Power of Single Vote: 'देश और दुनिया के स्कूलों में एक वोट की ताकत...' TVK उम्मीदवार के 1 वोट से चुनाव जीतने पर आनंद महिंद्रा ने दी सलाह

देश और दुनिया के स्कूलों में एक वोट की ताकत... TVK उम्मीदवार के 1 वोट से चुनाव जीतने पर आनंद महिंद्रा ने दी सलाह
तमिलनाडु की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीट पर विजय की पार्टी टीवीके और डीएमके के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तमिलनाडु की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीट पर विजय की पार्टी टीवीके और डीएमके के बीच कड़ा मुकाबला रहा। लेकिन खासबात यह है कि टीवीके उम्मीदवार सीनिवसा सेतुपति आर ने डीएमके के केआर पेरियाकरूप्पन को एक वोट से हराया। इस पर देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। जिसकी चर्चा काफी हो रही है। इस चुनाव में टीवीके प्रत्याशी को 83375 और डीएमके उम्मीदवार को 83374 वोट मिले।

आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में दी सलाह

आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में सलाह देते हुए लिखा, "हाल के राज्य चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं। मेरे लिए इस चुनाव में सबसे यादगार बात तिरुपत्तूर विधानसभा की रही। तमिलनाडु के इस एक चुनावी क्षेत्र में दो मुख्य उम्मीदवारों के बीच 1,66,000 से ज्यादा वोट डाले गए थे। हैरानी की बात ये है कि जीत-हार का फैसला और इतिहास सिर्फ एक वोट से बदल गया। यह तस्वीर देश और दुनिया के हर स्कूल में दिखाई जानी चाहिए, ताकि हर बच्चा यह समझ सके कि जब वे बड़े होंगे तो उनके पास जो सबसे बड़ी ताकत होगी, वह है 'एक' की ताकत। उनके एक वोट की ताकत।"

TVK ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

इस चुनाव में टीवीके पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत हालिस की है। इसके बाद आज (6 मई) को सरकार बनाने का दावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने पेश किया। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता भी मौजूद थे। हालांकि, राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन लेकर आए। फिलाहल टीवीके के पास 112 नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन है, जिसमें 107 खुद टीवीके और पांच कांग्रेस के विधायक शामिल है। बता दें कि विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

Created On :   6 May 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story