West Bengal Violence: 'TMC 'गुंडा वाहिनी' और वो BJP कार्यकर्ता का रूप धारण करके...' बंगाल भाजपा ने हिंसा की घटनाओं पर दी चेतावनी

TMC गुंडा वाहिनी और वो BJP कार्यकर्ता का रूप धारण करके... बंगाल भाजपा ने हिंसा की घटनाओं पर दी चेतावनी
बंगाल बीजेपी ने हिंसा की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है और कहा तृणमूल कांग्रेस 'गुंडा वाहिनी' के लोग भाजपा कार्यकर्ता बनकर नागरिकों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। इसके बाद भी राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में नई सरकार के गठन की तैयरियां तेज हो गई है। वहीं, चुनाव रिजल्ट आने के बाद से कई इलाकों से हिंसा की खबरें लगातार मिल रही है। इन्हीं घटनाओं पर बंगाल बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी ने कथित तौर कहा कि तृणमूल कांग्रेस 'गुंडा वाहिनी' के लोग भाजपा कार्यकर्ता बनकर नागरिकों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इससे राज्य में अशांति फैल रही है। इस मामले में पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में इस तरह के काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

हिंसा के मामले में बीजेपी ने दी चेतावनी

राज्य बीजेपी का कहना है, "जो भी व्यक्ति पहचान छिपाकर हिंसा या डराने-धमकाने का काम करेगा, उसे सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इन अपराधी तत्वों के खिलाफ कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल किया जाएगा। गाल की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। अब अपराध और सरकार का साथ चलने वाला दौर खत्म हो चुका है। आने वाली सरकार कानून का राज स्थापित करने, जवाबदेही तय करने और हर नागरिक की बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बंगाल में BJP सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का कहना है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार पहली बार बनने वाले हैं। इसका शपथ ग्रहण समारोह 9 मई, 2026 को होने वाला है। जिसका आयोजन ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुबह 10 बजे से समारोह की शुरुआत होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी प्रमुख नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं।

Created On :   6 May 2026 10:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story