West Bengal Election 2026: TMC की हार पर उमर अब्दुल्ला को हो रहा अफसोस! BJP के जीत के पीछे SIR की साजिश का किया जिक्र

TMC की हार पर उमर अब्दुल्ला को हो रहा अफसोस! BJP के जीत के पीछे SIR की साजिश का किया जिक्र
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 15 साल के शासन के साथ बीजेपी की जीत का सूर्योदय हुआ। इसके बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने की जिद ठान ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 15 साल के शासन के साथ बीजेपी की जीत का सूर्योदय हुआ। इसके बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने की जिद ठान ली है। उन्होंने टीएमसी के हारने के पीछे वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया है। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बंगाल में टीएमसी के हारने पर अफसोस जताया है। सीएम उमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बहुत बड़ी गलती हुई है और कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता। वोटर लिस्ट से बहुत सारे वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। कोर्ट ने कहा है कि हम चुनावों के बाद इस मामले की सुनवाई करेंगे। अब सुनवाई करने का क्या फ़ायदा? चुनाव तो खत्म हो चुके हैं और उन लोगों को वोट डालने का मौका ही नहीं मिला। अगर BJP जीतना चाहती थी, तो वह जीत गई। हमें इंतज़ार करके देखना होगा कि देश के बाकी हिस्सों में क्या होता है?

शोपियां मदरसे सील मामले पर सीएम उमर ने की चर्चा

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मदरसे सील मामले पर पीडीपी के उमर अब्दुल्ला की चुप्पी पर सवाल उठाया है। इस पर जब मीडिया ने सीएम उमर ने कहा, "मैं किसी दूसरी पार्टी के कहने के मुताबिक अपना काम नहीं करता। मुझे जब कुछ कहना होता है तो मैं कहता हूं। न मैं खामोश हूं, न मेरी हुकूमत खामोश है। जहां जहां मुद्दे आते हैं, जिन पर हमें बोलना होता है, हम बोलते हैं। या तो हुकूमत की तरफ से या तंजीम की तरफ से।"

इस दौरान कुछ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "अगर कुछ विधायक छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे होते तो मैं यहां कार्यक्रम में बैठा होता? ये बेबुनियाद बाते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने बीजेपी के कहने के मुताबिक राज्यसभा में उनकी मदद की। ये हम नहीं कह रहे। राइट टू इनफॉर्मेशन के तहत साबित हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई ऐसा विधायक नहीं है तो तंजीम को छोड़कर बीजेपी की मदद करने के लिए निकले।"

मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर कही ये बात

क्या कैबिनेट में कई फेरबदल होगी, इस सवाल पर सीएम अब्दुल्ला ने मुस्कुराते हुए मीडिया से कहा, "आप लोगों को इतनी फिक्र क्यों है, जब करना होगा तो कर लेंगे।"

Created On :   6 May 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story