Bengal Assembly Election Results: जो होता है अच्छे के लिए... , TMC सरकार जाने के बाद पूर्व मंत्री मनोज तिवारी ने खोल दिया मोर्चा, लगाए बड़े गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए बड़ा झटका हैं। जो पार्टी पिछले चुनावों में 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आई थी, वह इस बार 100 सीटें भी नहीं जीत पाई है। इस हार से ममता बनर्जी को बड़ा धक्का लगा है। इसी बीच TMC (तृणमूल कांग्रेस) सरकार में रहे मंत्री मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा मैंने एक बार उनसे अपने क्षेत्र में काम की बात करने की कोशिश की तो ममता ने मेरा हाथ झिड़क दिया था। उन्होंने आगे कहा अच्छा हुआ छोटी सोच वाली सरकार चली गई।
मनोज तिवारी ने फोसबुक पर एक वीडियो साझा कर ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा "मैं यह बताना चाहता हूं कि पिछले पांच वर्षों में मेरे काम में कैसे परेशानी डाली गई। मैं यह बात बताना चाहता हूं कि अरुप बिस्वास (पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता) ने मुझे काम करने से रोका। मैं स्पोर्ट्स से आता हूं और उसी क्षेत्र में काम करना चाहता था।" लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मैसी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अरुप बिस्वास ने बार-बार अपमान किया। इसी कारण मैं मैसी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। वहां जिस तरह के हालात थे मुझे पहले से अंदाजा था कि कोई घटना घट सकती है आपने देखा वहां जो कुछ भी हुआ उससे खेल प्रेमी नाराज थे।
टीएमसी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए मनोज तिवारी ने कहा अच्छा हुआ छोटी सोच वाली सरकार चली गई। उन्होंने आगे कहा मैं कहना चाहता हूं कि भगवान जो भी करते हैं अच्छे के लिए करते हैं। छोटी सरकार वाली सोच सिर्फ अपने लिए काम करती है, दूसरों के लिए नहीं। जनता के लिए कोई काम नहीं होता।
टीएमसी सराकर में मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने काह "मैं अपने क्षेत्र शिवपुर में बहुत कुछ करना चाहता था, बार-बार समझाने की कोशिश की, कैबिनेट की बैठक में अपनी आवाज उठाई लेकिन सीएम ममता बनर्जी ने हमारे सामने कहा मेरे पास करने के लिए और कुछ नहीं है क्या? उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका कभी भी नहीं दिया। टीएमसी सरकार झूठ के वादों पर टिकी थी।" मुझे पता था यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी।
Created On :   7 May 2026 12:44 AM IST












