West Bengal Election Result 2026: इस्तीफा न देने पर ममता बनर्जी को AIMIM नेता वारिस पठान की सलाह, कहा - 'जो जीत नहीं पाए वो...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी इस्तीफा न देने की जिद पर अड़ी हुई है। इस बीच वारिस पठान ने नसीहत भरे अंदाज में उनसे कहा है कि हारने वाले कोशिश करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो होती रहती है।
वारिस पठान ने ममता बनर्जी को दी नसीहत
इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की बयान पर प्रतिक्रिया दी। वारिस पठान ने कहा, "जनता के जनादेश को सबको स्वीकार करना चाहिए। जो जीता वो भी, जो हारा वो भी। जो जीते हैं उन्हें मुबारकबाद पेश करता हूं। जो आज किसी चीज की वजह से नहीं जीत पाए हैं वो कल जीतेंगे। कोशिश करते रहना, यही जिंदगी की रीत है। हार के बाद ही जीत है।" उन्होंने कहा कि लेकिन दंगा-फसाद नहीं होना चाहिए। हिंसा का मैं पहले भी खंडन करता रह हूं।
एआईएमआईएम के नेता ने कहा, "सबको कानून को फॉलो करना है। कायदा-कानून का पालन करना ही पड़ेगा। लेकिन बंगाल के अंदर हमको जंगलराज दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि जो ऐसा करते हैं उनको फौरी पर गिरफ्तार करे। आप जीते हैं खुशी मनाइए। जो हारे वो आत्मचिंतन करें। लेकिन इस तरह से दंगा-फसाद क्यों कर रहे हैं। आगजनी कर देना, मैं समझता हूं ये बिल्कुल गलत है।"
यह भी पढ़े -तृणमूल से जुड़े लोग भाजपा कार्यकर्ता बनकर अशांति फैलाने की कर रहे कोशिश पश्चिम बंगाल भाजपा
हम वंदे मातरम का आदर करते हैं - वारिस पठान
इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कहा कि हम वंदे मातरम का आदर करते हैं, सम्मान करते हैं। जिसको पढ़ना है वो पढ़ें। जन गण मन हमारा राष्ट्रगान है, हम शौक से पढ़ते हैं। दिल खोलकर पढ़ते हैं। हम अपने आप को इसे पढ़ने में गर्व महसूस करते हैं। लेकिन वंदे मातरम में कुछ ऐसी पंक्तियां हैं जो मुसलमान के लिए सही नहीं है। संविधान का आर्टिकल 25 फ्रीडम टू प्रैक्टिस रिलीजन इजाजत देता है कि आप अपना रिलीजन प्रैक्टिस करो, मैं अपना रिलीजन प्रैक्टिस करूंगा।
अगर हमारे रिलीजन के अंदर ऐसा है कि ये नहीं बोलना है तो संविधान प्रोटेक्ट करता है। आप उसको जबरन किसी के ऊपर उसको थोप नहीं सकते। ये मैं समझता हूं कि सरासर गलत है। आप किसी को भी किसी चीज के लिए जबरन फोर्स नहीं कर सकते। आप पढ़िए न, हम आदर सम्मान करते हैं लेकिन आप अनिवार्य नहीं कर सकते।
Created On :   7 May 2026 1:27 AM IST












