West Bengal Vote Counting: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी आगे, कुमार विश्वास बोल लव यू बंगाल

पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी आगे, कुमार विश्वास बोल लव यू बंगाल
पश्चिम बंगाल में बंपर बहुमत के साथ सत्ता परिवर्तन होते हुए दिखाई दे रही है। मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भगवा झंडा लहराने को तैयार है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बंपर बहुमत के साथ सत्ता परिवर्तन होते हुए दिखाई दे रही है। मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भगवा झंडा लहराने को तैयार है। लेकिन खासबात यह है कि तीन बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। इन रूझानों पर डॉक्टर कुमार विश्वास ने बेहद दिलचस्प अंदाज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं।

पोस्ट में कुमार विश्वास ने क्या कहा?

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दोपहर 3.38 बजे तक भाजपा 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रूझान आने पर ही कुमार विश्वास ने बांग्ला भाषा में कुछ लाइनें अपनी पोस्ट में साझा की है। उन्होंने लिखा,

'आमार शोनार बांग्ला,

आमि तोमाए भालोबाशी.

चिरोदिन तोमार आकाश,

तोमार बताश,

अमार प्राने बजाए बाशी'

TMC की हालत

बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है तो वही टीएमसी 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। खबर लिखने तक चुनाव आयोग ने कुल पांच सीटों की काउंटिंग पूरी कर ली है, जिनमें से दो पर टीएमसी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, तो वही तीन पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

Created On :   4 May 2026 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story