West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों तूफान, बीजेपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों तूफान, बीजेपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद बीजेपी नेता दिलीप घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर बीजेपी नेता दिलीप घोष की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया

खड़गपुर से BJP के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि उनके (BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के) निजी सहायक पर हमला किया गया है। जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें रोका जाना चाहिए। BJP सत्ता में आ गई है लेकिन सत्ता की बागडोर अभी तक हमारे हाथों में नहीं आई है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। असामाजिक तत्वों को रोका जाना चाहिए। यह लड़ाई TMC के गुटों के बीच हो रही है और BJP कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है।

PA की हत्या

आपको बता दें कि, बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, नार्थ 24 परगना जिले के मध्यग्राम के डोहरिया मोड़ पर रात 11.30 बजे की यह घटना हुई।

बदमाशों ने की 4-5 राउंड फायरिंग

सूचना के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से घर की तरफ जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को अचानक रोक लिया और चारो तरफ से घेर लिया। इसके तुरंत बाद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें फिर तुरंत इलाज के लिए एक नर्सिंग हो ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े -ममता के बयान पर भाजपा नेताओं का हमला जारी, समर्थन में आए सांसद संजय राउत और अवधेश प्रसाद ने आंदोलन की कही बात

Created On :   7 May 2026 8:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story