West Bengal Politics: 'यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है', PA के मर्डर पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- सोची-समझी हत्या

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या हो गई है। इस घटना पर शुभेंदु का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।
यह भी पढ़े -ममता के बयान पर भाजपा नेताओं का हमला जारी, समर्थन में आए सांसद संजय राउत और अवधेश प्रसाद ने आंदोलन की कही बात
#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, "This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation... We are… pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D
— ANI (@ANI) May 6, 2026
यह भी पढ़े -'उन्हें बर्खास्त करना होगा, चाहे राष्ट्रपति...' नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में फिर ममता ने इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान
शुभेंदु की प्रतिक्रिया
मध्यमग्राम में अपने PA चंद्र की हत्या पर BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक पहले से सोची-समझी हत्या है और DGP ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे। यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।
सख्त कार्रवाई की मांग
खड़गपुर से BJP के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि उनके (BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के) निजी सहायक पर हमला किया गया है। जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें रोका जाना चाहिए। BJP सत्ता में आ गई है लेकिन सत्ता की बागडोर अभी तक हमारे हाथों में नहीं आई है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। असामाजिक तत्वों को रोका जाना चाहिए। यह लड़ाई TMC के गुटों के बीच हो रही है और BJP कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
Created On :   7 May 2026 10:23 AM IST












