CM Salary In India: करोड़ों की फीस लेने वाले थलापति विजय सीएम बने तो कितनी होगी सैलेरी? प. बंगाल के सीएम को मिलेगा उनसे 5 हजार रु. ज्यादा वेतन

करोड़ों की फीस लेने वाले थलापति विजय सीएम बने तो कितनी होगी सैलेरी? प. बंगाल के सीएम को मिलेगा उनसे 5 हजार रु. ज्यादा वेतन
अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे तो उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी। इसके साथ ही हम जानेंगे कि पश्चिम बंगाल के नए सीएम को भी कितनी तनख्वाह मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए हैं। लेकिन किसी भी राज्य में अभी तक नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ है। इस बीच लोगों के मन में ये सवाल भी जरूर उठ रहा होगा कि अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे तो उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी। इसके साथ ही हम जानेंगे कि पश्चिम बंगाल के नए सीएम को भी कितनी तनख्वाह मिलेगी। यह खबर इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि चुनाव के दौरान इन्हीं दो राज्यों पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजरें टिकी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इन दोनों राज्यों को कवर किया था। साथ ही यह भी समझने की कोशिश की करेंगे की सैलरी के अलावा उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी।

बंगाल और तमिलनाडु मुख्यमंत्रियों का वेतन

तमिलनाडु और बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर है और देश की नजर टिकी हुई है कि तमिलनाडु में विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVC) के मंत्रिमंडल का गठन कब होगा। वहीं, बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का गठन कब होने जा रहा। अगर बात कि जाए दोनो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सैलरी की तो बंगाल में सबसे ज्यादा 2.10 लाख रुपये प्रति महीना मिलती है तो वहीं, तमिलनाडु में थोड़ी कम यानी 2.05 लाख रुपये वेतन मिलता है। यही तनख्वाह राज्य के नए मुख्यमंत्रियों को भी मिलेगी। इसका निर्धारण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(5) के तहत राज्य खुद करते हैं।

सीएम को मिलने वाली सुविधाएं

हर राज्य की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री होता है। प्रदेश के विकास से लेकर तमाम कार्यों की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है। इस वजह से उन्हें वेतन के अलावा भी कई सुख-सुविधाएं मिलती है। उनको रहने के लिए आलीशन सरकारी बंगला, चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था, निजी स्टाफ और आधिकारिक यात्राओं के लिए विशेष विमान, मेडिकल सुविधा समेत अन्य भत्ते का प्रावधान है।

Created On :   7 May 2026 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story