MP Congress Protest: किसानों का हक दिलाने के लिए कांग्रेस ने MP के 7 जिलों में किया चक्काजाम, अब अगला कदम क्या?
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का 'सड़क सत्याग्रह' गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसके तहत आगरा-मुंबई हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर रास्ते को बंद कर दिया गया है। हाईवे की 7 जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर राज्य की मोहन यादव की सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की खबर भी मिली है। इस प्रदर्शन की वजह से हजारों लोग जाम में फंस गए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहे, इंदौर बायपास, महू और मुरैना समेत कई जिलों के हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया है। इस आंदोलन को कांग्रेस किसानों की आवाज बता रही है। वहीं, भाजपा इसे राजनीतिक स्टंट कह रही है।
MP कांग्रेस चीफ ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदर्शन को लेकर बताया था कि पार्टी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण विरोध करेगी। तय किए गए समय पर किसान और कार्यकर्ता सड़कों से हट गए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं होती है तो यह आंदोलन पंचायत स्तर तक किया जाएगा। किसी भी हालत में कांग्रेस अपने कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं है। इसके बाद भी सरकार ने मानती है तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और तालाबंदी की जाएगी। यह जबतक जारी रहेगा, तब किसानों की मांगें नहीं मान ली जाती है।
यह भी पढ़े -सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ के भाई देव का दर्द छलका, कहा-किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों मारा?
उमंग सिंघार ने प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
खलघाट टोल टैक्स पर चक्काजाम समाप्त होने के बाद विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर उमंग सिंघार ने बताया कि प्रदेश के किसान मजबूरी में अपनी फसल को सड़क पर फेंक रहा है, इसके बाद भी सरकार कुंभहर की तरह गहरी निंद में सो रही है। साथ ही कहा कि अगर सरकार को केवल बंगाल की राजनीति करनी है तो मुख्यमंत्री मोहन यादव वहां पर चले जाए। यहां पर उनका क्या काम बचा है। इस समय पूरी बीजेपी सिर्फ 'झालमुड़ी' खाने में व्यस्थ है। इससे पूरी पंगाल की राजनीति साफ दिखाई दे रही है। लेकिन किसानों का गेहूं और सोयाबीन नहीं नजर आ रहा है।
इन शहरों में फंसे सैंकड़ो वाहन
कांग्रेस के चक्काजाम की वजह से मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा ,रायसेन, भोपाल, इंदौर, खलघाट, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ के लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा। कहीं-कहीं तो लोगों को घंटों धूप में जाम में फंस गए थे।
Created On :   7 May 2026 6:20 PM IST












