Chandranath Rath Life Journey: भारतीय वायु सेना से लेकर राजनीति तक...कैसा रहा शुभेंदु के PA का जीवन सफर?

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के साथ काम कर रहे थे और पार्टी के अंदर उन्हें बेहद भरोसेमंद माना जाता था। 41 वर्षीय रथ पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय वायु सेना में कई साल सेवा दी थी। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे शुभेंदु अधिकारी की टीम का अहम हिस्सा बन गए। बीजेपी नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है।
यह भी पढ़े -ममता के बयान पर भाजपा नेताओं का हमला जारी, समर्थन में आए सांसद संजय राउत और अवधेश प्रसाद ने आंदोलन की कही बात
वायु सेना से राजनीति तक का सफर
चंद्रनाथ रथ ने राहारा रामकृष्ण मिशन से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायु सेना में करीब 20 साल तक सेवा दी। वायु सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। बाद में उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। पहले वह टीएमसी के साथ काम करते रहे लेकिन बाद में बीजेपी के साथ आ गए।
यह भी पढ़े -शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों तूफान, बीजेपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग
शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी थे
चंद्रनाथ रथ कई सालों तक लो प्रोफाइल रहे लेकिन पार्टी के अंदर उनकी मजबूत पकड़ थी। वह शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनाव अभियानों में अहम जिम्मेदारी संभालते थे। न्यूज रिपोर्ट्स में बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुभेंदु अधिकारी उन्हें पूरी तरह भरोसेमंद मानते थे।
पहले TMC से भी रहा परिवार का संबंध
रथ का परिवार पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनकी मां हसी रथ ने पूर्वी मेदिनीपुर की एक पंचायत में पद संभाला था। साल 2020 में वह शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई थीं। परिवार और शुभेंदु अधिकारी के बीच संबंध करीब दो दशक पुराने बताए जाते हैं।
Created On :   7 May 2026 2:17 PM IST













