Telangana Politics: 'झूठे वादे करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के...' BRS नेता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। प्रदेश के वारंगल जिले से कांग्रेस विधायक नाइनी राजेंद्र रेड्डी ने उपशब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (KTR) को जूते से मारने की बात कही है। उन्होंने ने कहा कि वह वारंगल में कदम नहीं रख सकते है, अगर ऐसा किया तो उनकी पीटाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि केटीआर सत्ता की सत्ता जाने से वह हताश हो गए है और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
राजेंद्र रेड्डी ने बताया कि अगर केटीआर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करना बंद नहीं किया तो उन्हें वारंगल पहुंचने पर गुस्से का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं उनकी जूतों से पीटा जाएगा फिर वापस भेजेंगे।
केटीआर ने की थी ये टिप्पणी
केटीआर ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नौकरियां देने की आलोचना की थी। बता दें कि चुनाव के दौरान अशोक नगर में राहुल गांधी ने 2 लाख नौकरियां देने वाला वादा किया था। उन्होंने कहा कि इसे निभाने में कांग्रेस विफल रही।
यह भी पढ़े -केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा, 'उर्दू विश्वविद्यालय को जारी नोटिस 'अस्वीकार्य'
उन्होंने आगे कहा था, "झूठे वादे करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।" उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा और कहा, "किसानों की कर्जमाफी और बीसी (BC) आरक्षण जैसे मुद्दों पर जनता को धोखा देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को सैकड़ों बार फांसी होनी चाहिए।"
CM ने पूर्व सीएम को लेकर दिया था बयान
दरअसल, केटीआर ने यह बयान सीएम रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर दिया था। सीएम ने राज्य में कथित भ्रष्टाचार के लिए पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में उन्होंने कठोर कार्रवाई करने की बात कही थी।
Created On :   7 Jan 2026 11:39 PM IST












